Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam ki Hadees in hindi || Muntakhab ahadis
hadith of prophet muhammad in english.
Hadis in Hindi
Hazrat Abu Hurairah ki Hadees
(1) हज़रत अबू हुरैरह से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ने इर्शाद फ़रमायाः ईमान की सत्तर से ज़्यादा शाखें हैं। उनमें सबसे अफ़ज़ल शाख़ 'ला इला- ह इल्लल्लाह' का कहना है और अदना शाख़ तकलीफ़ देने वाली चीज़ों का रास्ते से हटाना है और हया ईमान की एक ( अहम) शाख है।
(मुस्लिम)
Hadis in English
It is narrated from Hazrat Abu Hurairah that Rasoolullah said: Faith has more than seventy branches. Among them, the best branch is to say 'La ilaha-ha illallah' and the Adna branch is to remove troublesome things from the path and Haya is an (important) branch of faith.
(Muslim)
Hadith in Hindi
Hazrat Abu Bakr shiddique Hadees in Hindi
2. हज़रत अबू बक्र से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ने इर्शाद फ़रमाया : जो शख़्स इस कलिमा को क़ुबूल कर ले जिस को मैंने अपने चचा (अबू तालिब) पर ( उनके इन्तिक़ाल के वक़्त ) पेश किया था और उन्होंने उसे रद्द कर दिया था, वह कलिमा उस शख़्स के लिए नजात ( का ज़रिया ) है ।
(मुस्नद अहमद )
Hadith ni English
It is narrated from Abu Bakr that the Messenger of Allah said: Whoever accepts this kalimah which I presented to my uncle (Abu Talib) (at the time of his death) and he rejected it, that kalimah There is a means of salvation for a person.
(Musnad Ahmad)
3 Hazrat Abu Hurairah says that the Messenger of Allah said, (when) a person says La ilaha illallah with the sincerity of his heart, then surely the doors of heaven are opened for this kalima, even this The Kalima reaches the Arsh directly, that is, it is accepted immediately, provided Kabira, who utters the Kalima, avoids sins.'
3 हज़रत अबू हुरैरह फ़रमाते हैं कि रसूलुल्लाह ने इर्शाद फ़रमाया, (जब) कोई बन्दा दिल के इख़लास के साथ ला इला-ह इल्लल्लाह कहता है, तो इस कलिमा के लिए यक़ीनी तौर पर आसमान के दरवाज़े खोल दिए जाते हैं, यहां तक कि यह कलिमा सीधा अर्श तक पहुंचता है, यानी फ़ौरन कुबूल होता है, बशर्तेकि वह कलिमा कहने वाला कबीरा गुनाहों से बचता हो ।'
फायदा इख्लास के साथ कहना यह है कि इसमें रिया और निफ़ाक़ न हो। कबीरा गुनाहों से बचने की शर्त जल्द कुबूल होने के लिए है और अगर कबीरा गुनाहें के साथ भी कहा जाए तो नफ़ा और सवाब से उस वक्त भी ख़ाली नहीं ।
(तिर्मिज़ी)
Hazrat Abu Hurayrah narrates that the Messenger of Allah said, (when) a servant says La ilaha illallah with the sincerity of his heart, then surely the doors of heaven are opened for this kalima, even this kalima It reaches directly to the Arsh, that is, it is accepted immediately, provided that Kabira, who utters the Kalima, avoids sins.'
The advantage of saying it with sincerity is that there should be no hypocrisy or hypocrisy in it. The condition of avoiding Kabira sins is to be accepted soon and if it is said even with Kabira sins, then it is not free from profit and reward even at that time.
(Tirmizi)
4 हज़रत जाबिर बिन अब्दुल्लाह फ़रमाते हैं कि मैंने रसूलुल्लाह को यह इर्शाद फ़रमाते हुए सुना 'तमाम अजकार में सबसे अफ़ज़ल ज़िक ला इला-ह इल्लल्लाह है और तमाम दुआओं में सबसे अफ़ज़ल दुआ अलहम्दु लिल्लाह है।
(तिर्मिज़ी)
फायदा : ला इला-ह इल्लल्लाह सबसे अफ़ज़ल इसलिए है कि सारे दीन का दार व मदार ही इस पर है। इसके बग़ैर न ईमान सही होता है और न कोई मुसलमान बनता है। अल-हम्दु लिल्लाह को अफ़ज़ल दुआ इसलिए फ़रमाया गया कि करीम की तारीफ़ का मतलब सवाल ही होता है और दुआ अल्लाह तआला से सवाल करने का नाम है।
Hazrat Jabir bin Abdullah says that I heard Rasoolullah saying, 'The best of all prayers is Zik La Ila-ha illallah and the best of all prayers is Alhamdu Lillah.
Benefit: La ilaha illallah is the most afzal because the door and support of the whole religion is on it. Without this, neither faith is correct nor one becomes a Muslim. Al-Hamdu Lillah was called Afzal Dua because the meaning of praising Kareem is question and Dua is the name of questioning Allah Ta ' ala.
5 हज़रत अबू हुरैरह से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ने इर्शाद फ़रमायाः 'अपने ईमान को ताजा करते रहा करो।' अर्ज़ किया गया ऐ अल्लाह के रसूल
हम अपने ईमान को किस तरह ताजा करें? इर्शाद फ़रमायाः ला इला-ह इल्लल्लाह को कसरत से कहते रहा करो ।
(मुस्नद अहमद, तबरानी, तब )
It is narrated from Hazrat Abu Hurairah that Rasoolullah said: 'Keep refreshing your faith.' Requested O Messenger of Allah
How do we renew our faith? Irshad said: Keep saying La Ila-ha illallah with effort.
(Musnad Ahmad, Tabrani, Tab)
As salamualaikum everyone All Friends ❤️
0 Comments